—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*कलेक्टर यादव, पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के साथ औचक रूप से पहुचे गेहू खरीदी केंद्र पर*
*किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं और दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा- कलेक्टर यादव*
*उपार्जन केंद्र में अनियमितताओं पर कलेक्टर यादव ने दोषियों पर एफआईआर के दिए निर्देश*
*किसानों से तुलाई के नाम पर अवैध वसूली, सैंपल के नाम पर गड़बड़ी और तुलाई में अनियमितता*
*कलेक्टर यादव एवं पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने चम्पत-पिपरिया स्थित उर्पाजन केंद्र का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


दमोह : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ आज प्रात: 11.30 बजे समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रहे गेहॅू की जमीनी हकीकत जानने औचक रूप से पिपरिया चम्पत गेहू खरीदी केंद्र पहुचे। उन्होने पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के साथ खरीदी केंद्र का बारीकी से जायजा लिया और किसानो को समिति और खरीदी से जुडे कर्मचारियों को अलग कर किसानो से पूरी बात सामने रखने कहा, किसानो नें अपनी आपबीती सुना दी। सुनते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खाद्य और संबंधित अधिकारियों को दो टूक कहा लापरवाही पर सख्त कार्यवाही होगी। कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल ही एसडीएम पथरिया को संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया।
किसानों ने बताया कि तुलाई के नाम पर उनसे अवैध रूप से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा सैंपल के नाम पर अधिक मात्रा (3 से 5 किलो तक) अनधिकृत व्यक्ति द्वारा रखी जा रही है। किसानों ने यह भी शिकायत की कि वेयरहाउस संचालक और पल्लेदार मिलकर तौल में हेरफेर कर रहे हैं, निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि किसानों को समय पर पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। कंप्यूटर रिकॉर्ड में 24 अप्रैल की पर्ची अभी तक बनाई जा रही थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही बताया।
इन अनियमितताओं पर कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समिति प्रबंधक की लापरवाही पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का भुगतान न करें और समस्याओं की सूचना कंट्रोल रूम में दें। उन्होने आश्वासन दिया है कि उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
किसानों के हित में कलेक्टर का स्पष्ट संदेश
[5/2, 6:16 PM] sandeepsharma9826162144: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खरीदी केंद्र पर तौल व्यवस्था को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश
जूट बारदाना 580 ग्राम एवं प्लास्टिक बारदाना 150 ग्राम मानकर ही तौल की जाए। “थोड़ा बहुत अंतर संभव है, लेकिन किसान भाई किसी भी स्थिति में परेशान नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। जूट बोरा में 50.600 व प्लास्टिक बारी में 50.150 किलो ग्राम तुलवाई की जायेगी। अनाधिकृत रूप से सेम्पेल नहीं लिया जायेगा।
सही तौल – किसान का पूरा हक
कलेक्टर ने स्वयं खरीदी केंद्र पहुंचकर गेहूं तौल प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक तौल स्पष्ट, सही माप के साथ एवं लिखित रूप में प्रदर्शित हो, ताकि किसान अपने हक की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।
किसान की पीड़ा समझना ही सच्ची सेवा है
कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर अन्न उपजाता है, इसलिए उसकी हर समस्या को गंभीरता से सुनना और समझना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर किसान भाइयों से समस्याएं पूछें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
किसान और पल्लेदार- दोनों हमारे अपने
कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर किसान के कंधे पर हाथ रखकर आत्मीयता से कहा कि किसान और पल्लेदार दोनों एक ही परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने पल्लेदारों से आग्रह किया कि तौल के लिए किसानों से कोई राशि न लें, क्योंकि निर्धारित नियमों के अनुसार उनका भुगतान समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। किसान भाइयों को भी आश्वस्त किया गया कि उपार्जन केंद्र पर किसी प्रकार का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, तुलाई एवं पल्लेदारी का खर्च समिति वहन करेगी।
















































