Home » अपराध » Mp » *तेज रफ्तार डांस पार्टी की कार खड़ी ट्राली से टकराई, 4 डांसर सहित 6 घायल*

*तेज रफ्तार डांस पार्टी की कार खड़ी ट्राली से टकराई, 4 डांसर सहित 6 घायल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*तेज रफ्तार डांस पार्टी की कार खड़ी ट्राली से टकराई, 4 डांसर सहित 6 घायल*

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत तिदोनी गांव के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही डांस पार्टी की कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 0898 अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में तेजी दिखाते हुए डायल-112 के पायलट मोहम्मद हादी, आरक्षक भोले और दूसरी 112 टीम के आरक्षक सुमित चौबे ने घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशुतोष पटेल, डॉक्टर मनीष संगतानी और डॉक्टर ईश्वर राजपूत द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग जबलपुर से पथरिया मलखान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डांस पार्टी के रूप में जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घायलों में अभिषेक (27) पिता स्व. मल्लू निवासी जबलपुर (कार चालक), राजू काछी पटेल पिता कोमल प्रसाद निवासी जबलपुर, अंकित पिता सुशील उपाध्याय निवासी नागपुर, खुशी निवासी रामटेक (महाराष्ट्र), रोशनी दीपक मराठा निवासी नागपुर और सीमा (23) पिता संतराम अहिरवार निवासी नागपुर शामिल हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली को हादसे का कारण माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This