—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*शनि जयंती पर श्री शिव शनि हनुमान मंदि
र में होंगे विविध धार्मिक आयोजन*
दमोह श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह की 16 मई को शनि जन्मोत्सव बड़े ही भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में तय किया गया कि शनि जयंती के अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे भगवान शिव, शनिदेव एवं हनुमान जी का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात हवन-पूजन का आयोजन होगा। वहीं शाम 6 बजे से नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस वर्ष शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ने से इसका विशेष महत्व माना जा रहा है। श्रद्धालुओं के अनुसार शनिवार को पड़ने वाली शनि जयंती अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। साथ ही इसी दिन वट सावित्री व्रत होने से महिलाओं और भक्तों के लिए यह दिन और भी शुभ फलदायक रहेगा।
मंदिर के पुजारी पं. बालकृष्ण शास्त्री एवं आचार्य पं. आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में शनि जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुबह स्नान कर शनिदेव को तेल, माला और प्रसाद अर्पित करने, काली उड़द एवं तिल चढ़ाने तथा तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करने की अपील की। उनका कहना है कि इस दिन व्रत एवं दान-पुण्य करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से सुनील गौतम, पं. बालकृष्ण शास्त्री, प्रवीण पंड्या, जेपी भट्ट, बीएल साहू, मिक्की चंदेल, पंकज खत्री, आरके भार्गव, राजकुमार राजपूत, गर्ग जी, सुनील पटेरिया, दिलीप उपाध्याय, सुरेंद्र पटेल एवं श्री त्रिवेदी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।












































