Home » अपराध » Mp » *धुनगी मार्ग सिमरी जालम के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस 10 से अधिक घायल*

*धुनगी मार्ग सिमरी जालम के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस 10 से अधिक घायल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*धुनगी मार्ग सिमरी जालम के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस 10 से अधिक घायल*

*यात्री बस पलटी एक दर्जन से अधिक घायल ड्राइवर था शराब के नशे में*

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनगी मार्ग पर सिमरी जालम के पास गुरुवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशुतोष पटेल, डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप राजपूत, जावेद खान सहित अन्य मेडिकल टीम द्वारा घायलों का उपचार किया गया। घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा (60 वर्ष), सीमा राजगौंड (26 वर्ष), देशरानी सेन (50 वर्ष), आकाश विश्वकर्मा निवासी बनवार, गोपाल खुमान (46 वर्ष), अंजलि (18 वर्ष), आयुषी (9 वर्ष), अर्चना पति पवन दुबे निवासी सिंगपुर/गुंजी, भारती पति मनोहर ठाकुर निवासी हरगुआं तथा बाबूलाल वंशवर्ती पिता भुज्जी निवासी खमरिया मानगढ़ शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इधर मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बस हादसे पर खेद व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This