—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक संपन्न
कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफल समापन हुआ। 9 एवं 10 मई को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण देकर उन्हें पार्टी की नीतियों और दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम सत्र से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। इसके बाद विभिन्न विषयों पर क्रमबद्ध सत्र आयोजित किए गए।
सप्तम सत्र में “विचार परिवार में भाजपा” विषय पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक अनुराग प्यासी ने राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन के प्रेरणा स्रोत एवं विचार परिवार की मूल भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक सोना बाई अहिरवार ने की।
अष्टम सत्र “कार्य विस्तार” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस सत्र को मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने संबोधित किया, जबकि अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु ने की।
नवम सत्र में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री एवं दमोह जिला प्रभारी अर्चना सिंह ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सींग ने की।
दशम सत्र में वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए संभागीय प्रशिक्षण वर्ग संयोजक जाहर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सजग एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री भाव सिंह लोधी ने की।
एकादश सत्र में “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर वक्ता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके निरंतर विकास एवं सही मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
समापन सत्र में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर विधायक जयंत मलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अधोसंरचना विकास, सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, सिंचाई एवं उद्योग क्षेत्रों में व्यापक कार्य हुए हैं और भाजपा सरकार निरंतर जनकल्याण एवं विकास के लिए कार्य कर रही है।
राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सच्चा भाजपा कार्यकर्ता वही है जो राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। वहीं सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग की सफलता सामूहिक दायित्व बोध और कार्यकर्ताओं की समर्पित भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन रूपी बगिया के ऐसे फूल हैं जिनकी सुगंध से संगठन सशक्त होता है।
समापन अवसर पर विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं व्यवस्था प्रमुखों का अतिथियों द्वारा भाजपा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल पटेल, जिला महामंत्री अरुण तिवारी, रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












































