Home » अपराध » Mp » *भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, हिट एंड रन की आशंका*

*भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, हिट एंड रन की आशंका*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, हिट एंड रन की आशंका*

दमोह। शहर के सागर नाका स्थित हुंडई एजेंसी के पास सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बांसा निवासी देवेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विधायक जयंत मलैया भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी सुजीत सिंह, भदोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम तथा चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित भाग निकला। बाद में सागर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहन लावारिस हालत में मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वाहन छोड़कर आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस मामले को केवल सड़क हादसा मानकर नहीं चल रही है, बल्कि हत्या, हिट एंड रन अथवा अन्य कोणों से भी जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post