—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*स्कॉर्पियो से कुचलकर भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत की हत्या दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार*ये
दमोह। सागर-दमोह रोड पर नर्सरी के सामने हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रूप से दुर्घटना प्रतीत हो रही घटना को पुलिस ने हत्या का मामला बताया है।
पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन से जानबूझकर मोटरसाइकिल चालक को कुचलकर हत्या की गई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 12 मई 2026 को स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP-04-SJ-0999 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक देवेंद्र सिंह राजपूत पिता गजराज सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बरमासा थाना दमोह देहात की मौत हो गई थी।
घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और सागर से एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।
पुलिस ने मौके से मिले भौतिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की।
जांच में सामने आया कि आरोपी
1. वैभव राजपूत पिता दुर्गेश सिंह राजपूत
2. विशाल राजपूत पिता दुर्गेश सिंह राजपूत
3. अभिषेक राजपूत पिता नरेश सिंह राजपूत
सभी निवासी ग्राम बरमासा ने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP-04-SJ-0999 से देवेंद्र सिंह राजपूत को जानबूझकर कुचलकर हत्या की।
पुलिस ने आरोपी वैभव राजपूत और विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
तीसरा आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश कर रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच सरपंची चुनाव तथा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।












































