—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*ड्रिंक एंड ड्राइव पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, बस और ई-रिक्शा जब्त*
*यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को यातायात स्टाफ के साथ की गई कार्यवाही*


दमोह। यातायात पुलिस दमोह द्वारा शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक बस और एक ई-रिक्शा को जब्त किया गया है। दोनों प्रकरणों को गुरुवार को माननीय न्यायालय के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान बस क्रमांक MP 35 P 0169 द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन संचालक से 10 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूला गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।












































