Home » अपराध » Mp » *नोहटा पुलिस ने चंद घंटों में चाकूबाजी के आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*नोहटा पुलिस ने चंद घंटों में चाकूबाजी के आरोपियों को किया गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*नोहटा पुलिस ने चंद घंटों में चाकूबाजी के आरोपियों को किया गिरफ्तार*

दमोह जिले के नोहटा थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2026 को फरियादी राजेश पिता गणपत अहिरवार निवासी भैंसखार, थाना नोहटा ने थाना पहुंचकर चाकूबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नोहटा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के निर्देशन में थाना नोहटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राघवेंद्र उर्फ राम अहिरवार पिता अरविंद अहिरवार, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी सब्जी मंडी के पास, हिरदेपुर, सागर नाका चौकी, थाना दमोह देहात।

2. राघवेंद्र उर्फ रघु अहिरवार पिता स्वर्गीय कल्लू उर्फ कलछेदी अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी गल्ला मंडी, सब्जी मंडी के पीछे, हिरदेपुर चौकी सागर नाका।

दोनों आरोपियों को 13 मई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नोहटा उप निरीक्षक अभिषेक पटेल, सब इंस्पेक्टर माधव प्रसाद राय, सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक श्रीराम पटेल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, प्रधान आरक्षक कामता, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक देशराज, आरक्षक धनश्याम, आरक्षक सचिन कोल एवं आरक्षक रविशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This