—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*श्री शिव साई धाम में प्रथम श्री शनि जयंती महामहोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न*
दमोह – शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शिव साई धाम, वेलाताल टापू पर शनिवार, को प्रथम श्री शनि जयंती महामहोत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
श्री शिव सांई धाम पुरोहित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः 8 बजे श्री शनि देव के विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात 9 बजे से 12 बजे तक हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस भव्य आयोजन का संयोजन पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज एवं श्री शिव साई सेवाभाव परिवार, वेलाताल टापू दमोह द्वारा किया गया। आयोजन में आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, अमित राय, राजू नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, रामकुमार नायक, वीरेंद्र पाठकर, भोले चौरसिया, भोले वर्मा, अजय रैकवार, मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, विवेक चौबे, ललित गुप्ता, रिषी सोनी, दीपक मिश्रा, सहित श्रृद्धालुओं का सहयोग और उपस्थिति रही।













































