Home » अपराध » Mp » *आस्था का केंद्र शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब*

*आस्था का केंद्र शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*आस्था का केंद्र शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब*

*दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान शनि की आराधना करते हुए दिखे भक्तगण*

*जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव पहुंचे शिव शनि मंदिर की पूजा अर्चना*

दमोह। शनि जयंती के पावन अवसर पर दमोह के एसपीएम नगर स्थित प्रसिद्ध श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अमावस्या, वट सावित्री व्रत तथा लगभग 25 वर्षों बाद शनिवार के दिन शनि जयंती का विशेष संयोग बनने से मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जिले के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल, उड़द, काले तिल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार 15 मई की सुबह अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जो शनिवार दोपहर तक निरंतर चलता रहा।

वहीं शाम 4 बजे से सिंगपुर की प्रसिद्ध रामधुन मंडली द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर हजारों श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शनिवार को शनि जयंती एवं अमावस्या के अवसर पर भक्तों ने शनिदेव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अभिषेक, पूजन और हवन में भाग लिया। शाम 5 बजे से आयोजित विशाल हवन में हजारों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां देकर परिवार और समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की। शनि जयंती पर महिला मंडल द्वारा मुख्य यजमान के रूप में विशेष पूजन संपन्न कराया गया।

इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित बालकृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पंडित बालकृष्ण शास्त्री, पंडित जागेश्वर तिवारी, पंडित विनोद पांडे, पंडित केशव रावत एवं आचार्य आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि शनि जयंती का व्रत रखने और शनिदेव की आराधना करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

उन्होंने कहा कि इस दिन नीलम, उड़द, तेल से बने पदार्थ, काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली गाय, भैंस एवं काले जूते आदि का दान विशेष फलदायी माना जाता है।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जनसंपर्क अधिकारी वाय.के. कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बताया गया कि एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर की स्थापना लगभग 24 वर्ष पूर्व काशी सुमेरु पीठीश्वर जगतगुरु नरेंद्रानंद सरस्वती द्वारा कराई गई थी। इसी कारण इस मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर से जुड़ी अनेक चमत्कारिक मान्यताएं भी श्रद्धालुओं के बीच प्रचलित हैं।

धर्माचार्यों ने बताया कि शनि जयंती का दिन विशेष रूप से पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि आद्य जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा तपस्या कर शनिदेव को प्रसन्न किया गया था, जिसके बाद शनि शिंगणापुर धाम की स्थापना का महत्व और अधिक बढ़ा। इसी कारण शनि जयंती पर शनिदेव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This