Home » अपराध » Mp » *भीषण गर्मी और पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम मौके पर पहुंचा पुलिस बल*

*भीषण गर्मी और पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम मौके पर पहुंचा पुलिस बल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भीषण गर्मी और पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम मौके पर पहुंचा पुलिस बल*

दमोह। जिले के ग्राम ईमलाई में भीषण गर्मी और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

सड़क पर पानी के पीके रखकर भीषण गर्मी में चक्का जाम किया
जानकारी के अनुसार गांव में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। हैंडपंप और अन्य जलस्रोत पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच हालात और अधिक खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है ताकि समस्या का जल्द समाधान निकाला जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This