—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*3 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस की पटेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 22 मई 2026 को कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी दिवाकर बेहरा पिता उपेन्द्र बेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी गोविन्दपुर थाना रेडखोल जिला संभलपुर (उड़ीसा) तथा सुदर्शन सिंह हरिजन पिता इन्द्रो सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बागमरे थाना बीएमपुर जिला सोनपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पटेरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही जब्त गांजा के स्रोत एवं अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक बलदेव प्रसाद अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश, आरक्षक बृजेश अठ्या, आरक्षक सुरेश लोधी एवं साइबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।













































