Home » अपराध » Mp » *रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

*रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

दमोह। शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अवैध अतिक्रमण तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे एवं कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This