Home » अपराध » Mp » *अंतरराष्ट्रीय करांटे चैम्पियनशिप में पदक जीतकर गांव लौटी*

*अंतरराष्ट्रीय करांटे चैम्पियनशिप में पदक जीतकर गांव लौटी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*अंतरराष्ट्रीय करांटे चैम्पियनशिप में पदक जीतकर गांव लौटी*

*नियति दीक्षित का भव्य स्वागत सकोर की बेटी ने विश्व पटल पर बढ़ाया गांव का मान*

दमोह मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल करांटे चैम्पियनशिप में 14 वर्ष आयु वर्ग में पदक जीतकर लौटी प्रतिभाशाली बेटी नियति दीक्षित का उनके पैतृक गांव सकोर में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर नियति ने अपने माता-पिता के साथ सकोर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाद में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने नियति दीक्षित का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नियति की प्रतिभा, मेहनत और लगन ने सकोर गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है, उन्होने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। नियति की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई I

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This