Home » अपराध » Mp » *पुरुषोत्तम माह पर सेवा भाव की मिसाल रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रसाद वितरण*

*पुरुषोत्तम माह पर सेवा भाव की मिसाल रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रसाद वितरण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुरुषोत्तम माह पर सेवा भाव की मिसाल रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रसाद वितरण*

श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर शहर में सेवा और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। पंडित कमलेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में दमोह रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन निःशुल्क भोजन (प्रसाद) वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस सेवा कार्य में यात्रियों, जरूरतमंदों एवं स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पंडित कमलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के दौरान यह सेवा निरंतर जारी रहेगी और सभी श्रद्धालुजन इसमें सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, रामकुमार सोनी, सुरेश, राजू नामदेव, अमित राय, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, विवेक चौबे, अभिषेक साहू, वीरेंद्र पाठकर, भोले चौरसिया, उमेश सोनी, ललित गुप्ता, ऋषि सोनी, अजय रैकवार, अरविंद चौबे, भोला वर्मा, राहुल सोनी, बबलू गुप्ता, गोकुल सेन, राजेश राय एवं नितेश सेन का विशेष सहयोग और उपस्थिति रही।

अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This