—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही न्यायालय ने लगाया 26 हजार का जुर्माना*
दमोह। आनंद कलादगी के निर्देशन एवं सुजीत भदौरिया तथा प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत हिण्डोरिया थाना पुलिस द्वारा दमोह-पटेरा मार्ग पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान दो अलग-अलग दोपहिया वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनमें एक मोटरसाइकिल क्रमांक MP 22 MJ 5190 तथा एक बिना नंबर की पल्सर बाइक शामिल है।
पुलिस द्वारा दोनों चालकों का ब्रीथ एनालाइजर एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर थाना हिण्डोरिया में क्रमशः अपराध क्रमांक 01/26 एवं 02/26 के तहत धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहनों को विधिवत जप्त किया गया।
इसके बाद प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा एक आरोपी पर 15,500 रुपये तथा दूसरे आरोपी पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 26 हजार रुपये का जुर्माना आदेश पारित किया गया।














































