Home » अपराध » Mp » *नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

दमोह। जबेरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मई 2026 को अपहृता के पिता ने थाना जबेरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन अपहृता को जबलपुर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण में अपहृता एवं उसके माता-पिता के कथन माननीय न्यायालय दमोह में धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत कराए गए। कथनों एवं जांच के आधार पर प्रकरण में धारा 74, 78, 96, 351(3) बीएनएस तथा 7/8 पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।

पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ आकाश घोषी पिता भानसिंह घोषी उम्र 25 वर्ष निवासी धनगर मोहल्ला जबेरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दमोह न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ आकाश घोषी पिता भानसिंह घोषी उम्र 25 वर्ष निवासी धनगर मोहल्ला, जबेरा थाना जबेरा जिला दमोह के रूप में हुई है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 403 प्रेमदास बैरागी, प्रधान आरक्षक 250 सतीश नामदेव, प्रधान आरक्षक 245 देवेंद्र रैकवार, आरक्षक 441 विवेक कटारे एवं चालक आरक्षक 811 प्रमोद बेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This