—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*नोहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन तस्करों से 18.520 किलो गांजा जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोहटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 25 मई 2026 को नोहटा थाना पुलिस को अवैध गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम घाट बम्होरी में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में कुल 18 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. कृष्णचंद्र धल, पिता लोकोनाथ धल, उम्र 56 वर्ष, निवासी युवराजपुर, थाना सुबलया, जिला सुबरनपुर (उड़ीसा)।
2. लता साहू, पिता संसार साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी मधुपुर, थाना रेखाखोल, जिला संबलपुर (उड़ीसा)।
3. शांति लता प्रधान, पिता हरिराम प्रधान, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनियाबंधा, थाना रेखाखोल, जिला संबलपुर (उड़ीसा)।
18 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा
अनुमानित कीमत: 2,77,800 रुपये
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक पटैल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में चौकी प्रभारी बनवार सउनि मनीष यादव, सउनि माधव प्रसाद राय, सउनि नागेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा, जितेन्द्र यादव तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।
नोहटा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












































