Home » अपराध » Mp » *कलेक्टर के निर्देश पर जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई वृद्ध महिला को मिली राहत*

*कलेक्टर के निर्देश पर जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई वृद्ध महिला को मिली राहत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कलेक्टर के निर्देश पर जबेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई वृद्ध महिला को मिली राहत*

दमोह। जिले की जनसुनवाई में पहुंची जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी चोपड़ा की एक वृद्ध महिला की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई की। वृद्ध महिला ने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान से संपर्क कर शिकायत का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला की समस्या को सुना तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका समाधान कराया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रशासन की संवेदनशील पहल से वृद्ध महिला को तत्काल राहत मिली। समस्या का समाधान होने पर उन्होंने कलेक्टर तथा जबेरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन और पुलिस गंभीरता से कार्य कर रहे हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं पर प्रशासन की सक्रियता सराहनीय मानी जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This