Home » अपराध » Mp » *27 मील पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, सुलेमानी पत्थर की अवैध खुदाई पर प्रशासन सख्त*

*27 मील पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, सुलेमानी पत्थर की अवैध खुदाई पर प्रशासन सख्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*27 मील पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, सुलेमानी पत्थर की अवैध खुदाई पर प्रशासन सख्त*

दमोह, 29 मई 2026। तेंदूखेड़ा अनुभाग के अंतर्गत 27 मील क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। एसडीएम तेंदूखेड़ा छोटेगिरी गोस्वामी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराया तथा संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

एसडीएम श्री गोस्वामी ने बताया कि हाल ही में दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्राम पाठादो में रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में मिलने वाले सुलेमानी पत्थरों (गुड़िया के आकार के पत्थर) की बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग इस कार्य में लगे हुए थे और जबलपुर का एक व्यक्ति इन पत्थरों को 200 से 300 रुपये प्रति नग के हिसाब से खरीद रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कार्य रुकवाया और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि वे तत्काल क्षेत्र छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय भूमि की सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This