Home » अपराध » Mp » *कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान जाम लगाकर किया प्रदर्शन*

*कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान जाम लगाकर किया प्रदर्शन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान जाम लगाकर किया प्रदर्शन*

*कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व पहुंचे मौके पर समझाइश के बाद खुलवाया रास्ता*


दमोह। कृषि उपज मंडी दमोह में किसानों की उपज की समय पर तुलाई नहीं होने से मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने मंडी गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन तथा व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि कई दिनों से मंडी में तुलाई कार्य प्रभावित होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान मंडी गेट पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि तुलाई में देरी के कारण उनकी उपज मंडी परिसर में पड़ी हुई है, जिससे खराब होने का खतरा बना हुआ है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया। एसडीएम सौरभ गंधर्व ने किसानों को आश्वस्त किया कि तुलाई और खरीदी की व्यवस्था शीघ्र सुचारू रूप से शुरू कराई जाएगी। प्रशासन की समझाइश के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया और रास्ता खोल दिया गया।

मौके पर तहसीलदार राबिन जैन, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में मंडी में तुलाई कार्य पुनः शुरू कराया गया।

किसानों ने बताया कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तुलाई प्रारंभ हो गई है, जिससे उन्हें राहत मिली है। वहीं प्रशासन ने मंडी प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि किसानों की उपज की तुलाई एवं खरीदी कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

घटना के बाद मंडी परिसर में स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर ऐसी समस्या उत्पन्न हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This