—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*श्री शिव साईं मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित*

दमोह। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शिव साईं धाम, वेलाताल टापू में मंदिर की प्रथम वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर 8 जून 2026, सोमवार को भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे समस्त विग्रहों के पूजन-अर्चन से होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं महाआरती संपन्न होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महोत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। वहीं सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सायं 7:30 बजे से रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों एवं यात्रियों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत एवं निवेदक पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज हैं। आयोजन श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार, वेलाताल टापू, दमोह द्वारा किया जा रहा है। समिति ने बताया कि मंदिर स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा के भाव से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा महाप्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
प्रथम वर्षगांठ महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।











































