Home » अपराध » Mp » *बेटी के जन्मदिन पर कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*

*बेटी के जन्मदिन पर कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बेटी के जन्मदिन पर कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*

दमोह। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा और संवेदनाओं से जोड़ने का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपनी पुत्री आस्था यादव के साथ शहर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। बेटी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया, उनका हालचाल जाना तथा अपने हाथों से फल एवं खीर परोसकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

वृद्धाश्रम में कलेक्टर और उनकी पुत्री के पहुंचने पर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता झलक उठी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होता है।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद किसी भी सम्मान से बढ़कर होता है। उन्होंने अपनी पुत्री को भी बुजुर्गों के सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का महत्व समझाते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग भावुक हो गए और उन्होंने कलेक्टर एवं उनकी पुत्री को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी, वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक वीरेंद्र असाटी सहित आश्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर की यह पहल जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश देती है जिसकी शहरभर में सराहना की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This