—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*सागर कमिश्नर ने किए श्री जागेश्वर नाथ धाम में दर्शन बांदकपुर में किया जलाभिषेक*

दमोह। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी बुधवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जागेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धा भाव से दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कमिश्नर के साथ कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार पारुल चौधरी, एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंदिर में पूजन-अर्चन की व्यवस्था मंदिर के पुजारी पंडित रामकृपाल पाठक एवं अन्य विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत कमिश्नर ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रस्तावित कॉरिडोर से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।
धार्मिक एवं प्रशासनिक महत्व के इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की इस धार्मिक यात्रा का स्वागत किया।











































