Home » अंतर्राष्ट्रीय » *पीजी कॉलेज में ब्राइटर माइंड्स अल्फा प्रोग्राम का हुआ समापन*

*पीजी कॉलेज में ब्राइटर माइंड्स अल्फा प्रोग्राम का हुआ समापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पीजी कॉलेज में ब्राइटर माइंड्स अल्फा प्रोग्राम का हुआ समापन*

*एसपी आनंद कलादगि (आईपीएस) की मौजूदगी में बच्चों ने दिखाए अद्भुत कौशल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*


दमोह। जिला पुलिस बल दमोह द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज में आयोजित ब्राइटर माइंड्स अल्फा प्रोग्राम टेक्निकल ट्रेनिंग का समापन समारोह मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में सागर से आईं प्रतिभा जी, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, सूबेदार अभिनव साहू तथा मास्टर ट्रेनर करन सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों ने अपनी सीख और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर वस्तुओं की पहचान, याददाश्त और एकाग्रता से जुड़े कई प्रदर्शन किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कौशलों ने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

इसके अलावा बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

अपने संबोधन में एसपी आनंद कलादगि ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ब्राइटर माइंड्स जैसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने और अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया।

समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों और सहयोगी अधिकारियों की सराहना की गई। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This