Home » अपराध » Mp » *आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार*

*आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार*


दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों आरोपियों पर 1-1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 26 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया एवं सुशीला कुचबंदिया, निवासी जबलपुर नाका, दमोह घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 जून 2026 को तीनों फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राज उर्फ रंजनाथ उर्फ रघुनाथ कुचबंदिया (20 वर्ष), रघुनाथ उर्फ रंजनाथ कुचबंदिया (50 वर्ष) तथा सुशीला बाई (49 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी जबलपुर नाका क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया की गई।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक ऊषा साहू, प्रधान आरक्षक कलीम खान, महेश यादव, अजीत दुबे, साइबर सेल से राकेश अठ्या, आरक्षक कृष्णकुमार पौराणिक, नरेन्द्र पटैरिया एवं ब्रजेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This