—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*नामदेव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 17 जून को 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान*
दमोह। नामदेव समाज जिला दमोह द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 जून 2026, बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम सभागार, तीन गुल्ली दमोह में संपन्न होगा।
नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार (राजू) नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में घोषित कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आदर्श नामदेव समाज (दमोह) द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिले भर के पात्र छात्र-छात्राओं से पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें समारोह में सम्मानित किया जा सके।
फॉर्म प्राप्त करने एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी समाज के पदाधिकारियों राजकुमार नामदेव (अध्यक्ष), ब्रजेश कुमार नामदेव (सचिव), ओमप्रकाश नामदेव, विवेक नामदेव तथा संदीप नामदेव (कोषाध्यक्ष) से संपर्क कर सकते हैं।
नामदेव समाज ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।











































