—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*नेहरू पार्क मॉर्निंग वॉक टीम ने किया राधारमण प्रभात फेरी का भव्य स्वागत*

दमोह। नेहरू पार्क मॉर्निंग वॉक टीम द्वारा राधारमण प्रभात फेरी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा चाय, नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था कर अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्य राजू मखीजा, अशोक पटेल, संजू सिन्धी, पंजाब फैंसी स्टोर संचालक सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रद्धाभाव के साथ प्रभात फेरी में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया।
इस दौरान पूरे वातावरण में “राधे-राधे” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का गायन करते हुए आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया। नेहरू पार्क में उपस्थित लोगों ने बड़े विनम्र भाव से प्रभात फेरी का स्वागत कर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। राधे-राधे के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।













































