—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*राज्यमंत्री लोधी ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*
दमोह, 22 जून 2026। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री एवं जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने रविवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने मंत्री श्री लोधी को क्षेत्र की जनहित एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री श्री लोधी ने सभी आवेदनों और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय एवं सौजन्यपूर्ण भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने पर संतोष व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।














































