Home » अपराध » Mp » *जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह की 48वीं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन*

*जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह की 48वीं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह की 48वीं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन*

*समाजसेवा संगठन और युवा सहभागिता को मिलेगी नई दिशा नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन*

दमोह। वर्ष 1978 से सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से जैन समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा (पुरुष शाखा), दमोह की वर्ष 2026 की 48वीं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

शाखा अध्यक्ष वीर मुकेश जैन ‘मम्मा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पांच दशकों से जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, दमोह समाज में संगठन, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरण तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज को और अधिक संगठित करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को प्रभावी स्वरूप देना तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करना रहेगा।

नई कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ संरक्षक मंडल में श्री जयंत मलैया (पूर्व कैबिनेट मंत्री), श्री मनोज जैन ‘मीनू’ (अध्यक्ष, श्री दिगम्बर जैन औषधालय, दमोह), श्रीमंत संतोष सिंघई (पूर्व अध्यक्ष, कुण्डलपुर क्षेत्र), डॉ. संजीव सिंघई (संजीवनी हॉस्पिटल), अतिवीर आर.के. जैन (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय जैन मिलन) तथा श्री अरविंद इटोरया (समाजसेवी) को संरक्षक बनाया गया है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों में अतिवीर दिलेश चौधरी, वीर सवन सिल्वर, वीर आनंद जैन ‘BSNL’, वीर सुधीर जैन ‘डब्लू’, अतिवीर राकेश जैन ‘एड.’, वीर सुभाष जैन बमोरया, वीर राकेश जैन पलंदी ‘पारसमणि’, वीर राजेश जैन ‘रज्जन’, वीर राकेश पुजारी, वीर जिनेन्द्र उस्ताद, वीर अरुण प्रधान, वीर राजेश ‘ओशो’, वीर मुकेश जैन ‘ग्रेन’, अतिवीर अरुण जैन ‘कोर्ट’ तथा वीर महेश जैन ‘दिगम्बर’ को शामिल किया गया है।

मुख्य पदाधिकारियों में वीर मुकेश जैन ‘मम्मा’ को अध्यक्ष, वीर महेन्द्र जैन ‘सोमखेड़ा’ को मंत्री, वीर जिनेन्द्र जैन मंडला को कोषाध्यक्ष, वीर सुनील ‘वेजीटेरियन’ को प्रचार मंत्री, वीर सचिन्द्र जैन को कार्याध्यक्ष तथा वीर संजीव जैन ‘शाकाहारी’ को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष के रूप में वीर ज्ञानेन्द्र इटोरया, वीर संदीप मोदी और वीर संजय सराफ को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के दायित्व वीर जवाहर जैन एवं अतिवीर प्रमोद बड़कुल को दिए गए हैं, जबकि सह मंत्री के रूप में वीर मनीष जैन ‘बिट्स’, वीर संदीप जैन ‘सचिव’ तथा वीर शीतेष जैन को जिम्मेदारी मिली है।

विभिन्न प्रभारों में श्रुत पंचमी के लिए अतिवीर राजकुमार जैन तारण एवं वीर अवध जैन ‘शिक्षक’, प्रशासनिक गतिविधियों के लिए वीर एड. विकल्प जैन, वीर महेन्द्र जैन ‘करुणा’ और वीर सतीश जैन, क्षेत्रीय आयोजनों के लिए वीर सुबोध बजाज एवं वीर विवेक डबुल्या, धार्मिक आयोजनों के लिए वीर शैलेन्द्र जैन ‘मयूर’, वीर शैलेन्द्र बजाज एवं वीर राजेश जैन (हिनौती), सामाजिक सरोकार के लिए वीर आलोक पलंदी एवं वीर अतुल जैन (सी.ए.), पर्यावरण संरक्षण के लिए वीर संतोष जैन ‘अविनाशी’ एवं वीर सौरभ जैन ‘महिन्द्रा’, योग शिविर के लिए वीर शैलेन्द्र सिंघई ‘रिंकू’ एवं वीर नृपेन्द्र बहादुर जैन, स्वास्थ्य शिविर के लिए वीर अशोक जैन (हॉस्पिटल) एवं वीर आशीष जैन (मेडी.), साधु सेवा के लिए वीर विनय जैन एवं वीर विकास जैन (रानू बर्तन) तथा रक्तदान शिविर के लिए वीर दीपक जैन ‘A+’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी गठन के उपरांत सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा, धार्मिक जागरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेगी और जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, दमोह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This