Home » अपराध » Mp » *100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला जेल में लगा टीबी स्क्रीनिंग शिविर*

*100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला जेल में लगा टीबी स्क्रीनिंग शिविर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला जेल में लगा टीबी स्क्रीनिंग शिविर*

दमोह, 1 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला जेल दमोह में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि जिला जेल को उच्च जोखिम क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी के तहत आयोजित शिविर में 93 कैदियों की डिजिटल चेस्ट स्क्रीनिंग की गई, जबकि 92 कैदियों के बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजे गए।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर टीबी पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों का समय पर निःशुल्क उपचार शुरू किया जाएगा, जिससे संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

शिविर के सफल संचालन में जेल अधीक्षक एवं जेल स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान एसटीएस चेतन अग्रवाल, रेडियोग्राफर राजकुमार पटेल, मानक लाल रैकवार तथा एससीए वैभव अहिरवार उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This