Home » अपराध » Mp » *हटा जेल में पदोन्नति समारोह आयोजितप्रहरी से मुख्य प्रहरी बने कर्मचारियों का हुआ सम्मान*

*हटा जेल में पदोन्नति समारोह आयोजितप्रहरी से मुख्य प्रहरी बने कर्मचारियों का हुआ सम्मान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हटा जेल में पदोन्नति समारोह आयोजितप्रहरी से मुख्य प्रहरी बने कर्मचारियों का हुआ सम्मान*


दमोह। हटा जेल में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रहरी से मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों को हवलदार की रैंक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पदोन्नति प्राप्त करने वालों में ललन सिंह, दिनेश सौंधिया, अशोक बर्मन एवं राहुल यादव शामिल हैं। सभी को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हवलदार की रैंक पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई।

इसके साथ ही रोशनलाल रावत को कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी से स्थायी प्रमुख मुख्य प्रहरी बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करेंगे।

समारोह के दौरान जेल उप अधीक्षक ने एवं जेल परिवार के अधिकारियों कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। सभी ने इसे उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा का सम्मान बताते हुए कहा कि ऐसी पदोन्नतियां कर्मचारियों को और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post