Home » अपराध » Mp » *”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान ग्राम बोतराई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, एसपी आनंद कलादगि ने किया सम्मानित*

*”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान ग्राम बोतराई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, एसपी आनंद कलादगि ने किया सम्मानित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान ग्राम बोतराई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, एसपी आनंद कलादगि ने किया सम्मानित*


दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम बोतराई में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, आयोजकों, निर्णायकों और सहयोगियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी, पुलिस बल, ग्रामवासी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रभावी संदेश दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post