Home » अपराध » Mp » *नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत हजारों छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने बांटे छात्र-छात्राओं को केले*

*नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत हजारों छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने बांटे छात्र-छात्राओं को केले*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत हजारों छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने बांटे छात्र-छात्राओं को केले*


दमोह प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को दमोह के तहसील ग्राउंड में विशाल शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के नेतृत्व और उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें दमोह उत्कृष्ट विद्यालय, ई.एफ.ए. जेपीबी स्कूल और एमएलबी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

*पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद*

शपथ कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया, डीएसपी एजेके सौरभ त्रिपाठी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, टीआई महेंद्र सिंह जगेत, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, टीआई अमित मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रियंका पटेल, रक्षित निरीक्षक आकांक्षा जोशी,बृजलाल पटेल,एसके दुबे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

*हजारों छात्रों ने ली नशे के विरुद्ध शपथ*

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सभी छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में तहसील ग्राउंड में कतारबद्ध खड़े सभी छात्र-छात्राओं को केले वितरित किए गए। इसके पश्चात कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post