Home » अपराध » Mp » *जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार लूटा गया सामान बरामद*

*जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार लूटा गया सामान बरामद*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार लूटा गया सामान बरामद*

दमोह/जबेरा। जबेरा थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में शामिल मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को फरियादी संदीप राय पिता पवन राय, उम्र 28 वर्ष, निवासी भाटखमरिया ने थाना जबेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शुभम साहू के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ND 0372 से जबेरा जा रहा था।

इसी दौरान दाने बाबा मंदिर से करीब 200 मीटर आगे जबेरा की ओर कुछ अज्ञात युवकों ने सड़क की बाईं पटरी पर अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी। आरोपियों ने फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट की और उसकी जेब में रखे दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरा बैग तथा मोटरसाइकिल की चाबी लूटकर फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 219/26, धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।

1. चंदन उर्फ बहेरा पिता बोटा चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिछिया कॉलोनी जबेरा, थाना जबेरा।

2. ईदुल नवी उर्फ कचरा पिता नजर मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष, निवासी कटंगी, थाना कटंगी, जिला जबलपुर।

3. राहुल यादव पिता किशन लाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, कूडन मोहल्ला कटंगी, थाना कटंगी, जिला जबलपुर।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मशरूका सामान बरामद किया। साथ ही वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

लूट की वारदात का शीघ्र खुलासा करने में थाना प्रभारी जबेरा उपुअ रविन्द्र बागरी, चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान, उपनिरीक्षक गणेश दुबे, सउनि माधव राय, प्रधान आरक्षक 245 देवेन्द्र रेकवार, 759 ऋषभ जैन, 559 वीरेन्द्र वाडेकर, आरक्षक 441 विवेक कटारे, 530 राजू वास्केल, 455 अनमोल दीक्षित, 450 प्रवीण, 800 यशराज, आरक्षक उज्जवल खान, महिला आरक्षक 867 अर्पणा पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा साइबर सेल दमोह की टीम के प्रधान आरक्षक 353 सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक 280 राकेश आठया, आरक्षक 37 मयंक दुबे एवं आरक्षक 31 रोहित राजपूत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात का खुलासा होने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की गई। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post