Home » अपराध » Mp » *त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस अलर्ट गुंडा-बदमाशों की कराई परेड दी कड़ी चेतावनी*

*त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस अलर्ट गुंडा-बदमाशों की कराई परेड दी कड़ी चेतावनी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस अलर्ट गुंडा-बदमाशों की कराई परेड दी कड़ी चेतावनी*

*पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में कार्रवाई आदतन अपराधियों के डोजियर अपडेट अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई*

दमोह। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दमोह पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली परिसर में क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी अपराधियों की परेड आयोजित की गई। इस दौरान आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, शांति भंग करने वाली गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य में शामिल न हों।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई।

परेड के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और निगरानी अपराधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनके रिकॉर्ड की समीक्षा की। साथ ही, थाना स्तर पर सभी आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के डोजियर अपडेट कराए गए, ताकि उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

लाल नोटिस देकर दी गई सख्त हिदायत

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संबंधित गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी अपराधियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में लाल नोटिस प्रदान किए गए। नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष कुमार ने सभी को निर्देशित किया कि वे आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बाधा उत्पन्न न करें।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने, शांति भंग करने या किसी अप्रिय घटना में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सतत निगरानी

दमोह पुलिस द्वारा त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि आमजन बिना किसी भय के त्योहार मना सकें और शहर में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने या आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र अहिरवार, आरक्षक दरबारी लाल, आरक्षक जितेन्द्र प्रजापति, आरक्षक रामकृष्ण यादव, आरक्षक रतिराम अहिरवार एवं आरक्षक विपिन राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

दमोह पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

MP UPDATE NEWS 24×7 Damoh

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This