Home » अपराध » Mp » *कोपरा नदी की पुलिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत चालक गंभीर घायल*

*कोपरा नदी की पुलिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत चालक गंभीर घायल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कोपरा नदी की पुलिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत चालक गंभीर घायल*

*ट्रक के केबिन में फंसे चालक को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया*

*डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के चंपत पिपरिया के पास कोपरा नदी की पुलिया पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा और एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक चालक राजीव यादव ट्रक के केबिन में फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला।

चालक की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल डायल 112 की मदद से उन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की सावधानीपूर्वक आवाजाही की आवश्यकता को उजागर किया है।
घायल चालक का नाम राजीव यादव बताया गया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This