—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली रैली की तैयारियों पर कांग्रेस की बैठक संपन्न*
*किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन*
*अखलेश घोषी की रिपोर्ट*
दमोह/पथरिया – आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के संबंध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी पथरिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल एवं संगठन मंत्री नितिन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में दिल्ली चलो अभियान की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। इसकी निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस जन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर दिल्ली रैली को सफल बनाने में योगदान दें।
किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
किसानों को डीएपी खाद की कमी, खरीफ फसलों के नुकसान का मुआवजा एवं स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर दमोह कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं और ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद खाद मिलने में कठिनाई हो रही है।
साथ ही अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा एवं बीमा राशि देने तथा स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की गई।
बैठक में पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष ठा लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल, शहर अध्यक्ष अजय सिंह, भानु प्रताप भारत श्रीवास्तव अंगद प्यासी, पिंकी दुबे, पार्षद शुभम चौबे, रमाकांत दुबे, राजाराम लाडिया, पार्षद पीरअली, रामलाल अहिरवार, पूरन कुशवाह, गणेश कुशवाहा, पवन अहिरवार, गणेश कुशवाहा, अमित ताम्रकार सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

















