Home » अपराध » Mp » *दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई जटाशंकर कॉलोनी में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त*

*दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई जटाशंकर कॉलोनी में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई जटाशंकर कॉलोनी में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त*

*कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत की कार्रवाई आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखों से भरे चार कार्टून किए जब्त*

दमोह। जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री एवं पटाखों के अवैध भंडारण के विरुद्ध दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली दमोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जटाशंकर कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखों से भरे चार कार्टून बरामद किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दमोह की जटाशंकर कॉलोनी में रोहित कोरी के घर के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे रखे हुए है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

आरोपी के कब्जे से चार कार्टून पटाखे बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी नीतेश कोरी पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद कोरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी कछियाना मोहल्ला दमोह के कब्जे से चार कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने अवैध पटाखों को जब्त करते हुए आरोपी नीतेश कोरी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 944/26, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र अहिरवार, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं आरक्षक जितेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This