—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पत्रकारिता की आर्थिक स्थिति विज्ञापन के नाम पर पत्रकारों की उपेक्षा बकाया भुगतान और पत्रकारों के सम्मान से जुड़ा विषय*
*खबरों में पत्रकार चाहिए विज्ञापन में बहाने पत्रकारों की मेहनत का पैसा देने में क्यों दुखता है दिल*
*समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकार खुद आर्थिक संघर्ष के अंधेरे में जीने को मजबूर सफेदपोशों की चमक के पीछे छिपी है विज्ञापन भुगतान की कड़वी सच्चाई*
दमोह के पत्रकार की कलम से खबर भी चाहिए ईमानदारी भी चाहिए लेकिन उसकी मेहनत का पैसा देने की बारी आती है तो बजट समय और परिस्थितियों का बहाना बनाकर जिम्मेदार लोग किनारा कर लेते हैं।
आखिर पत्रकारों की मेहनत और उनके काम का सम्मान कब होगा जनप्रतिनिधि और शासकीय 52 विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सोचना ही होगा प्रत्येक विभाग में सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा 25 फीसदी विज्ञापन और विज्ञप्ति के लिए आता है पैसा आखिर कहां जाता है यह सवाल है एक कलमकार पत्रकार का…..?!
आज के दौर में पत्रकारिता केवल खबर लिखने या समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं रह गई है। एक पत्रकार को दिन-रात समाज के बीच रहकर घटनाओं की जानकारी जुटानी पड़ती है और सही सकारात्मक लिखना भी होता है और किसी गुंडे बदमाश के बारे में लिखे तो वह बदमाश हमारे दुश्मन भी बन जाते हैं फिर भी हम पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सच लिखते हैं सच लिखने के बाद भी पुलिस प्रशासन हम पत्रकारों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करती है हाल ही में पथरिया में पथरिया टी आई महेंद्र जगीत के द्वारा दो पत्रकारों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी गई अगर यह कहां तक उचित है आखिर पत्रकारों का सम्मान कहां है दमोह के जन्म प्रतिनिधियों ने यह कभी अपने संज्ञान में लिया है क्या या ऐसे ही पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज होती रहेंगे पत्रकार क्या पुलिस विभाग या जनप्रतिनिधि की चापलूसी के लिए बना है पत्रकार को निष्पक्ष दिखाना मतलब स्वयं पर झूठा मुकदमा दर्ज करना यह एक ट्रेंड बन गया है।
कभी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलती है तो कभी किसी गरीब पीड़ित और जरूरतमंद की आवाज प्रशासन तक पहुंचानी होती है।
कभी भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करना पड़ता है तो कभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सवाल पूछने पड़ते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में पत्रकार अपना समय मेहनत संसाधन और कई बार अपनी सुरक्षा तक दांव पर लगा देता है।
लेकिन पत्रकारिता के इस संघर्षपूर्ण सफर का एक ऐसा पहलू भी है! जिस पर बहुत कम लोग खुलकर बात करते हैं।
वह है पत्रकारों को विज्ञापन के बदले मिलने वाले भुगतान में देरी और उनकी आर्थिक परेशानियां कभी किसी शासकीय अधिकारी कर्मचारी से पत्रकार जब विज्ञापन लेने पहुंचते हैं तो वह शासकीय अधिकारी कर्मचारी यह कहता है हमारे पास बजट नहीं है क्या हम आपको अपनी पेमेंट में से भुगतान करें भले ही वह कर्मचारी लाखों रुपए का मंदिर वाट कर रहा हो पत्रकार कभी नहीं चाहता किसी अधिकारी शासकीय कर्मचारी को हम उजागर करें लेकिन सा सम्मान कम से कम उसको विज्ञापन के माध्यम से उसे पत्रकार को कुछ ना कुछ प्रत्येक विभाग से कुछ धनराशि उपलब्ध हो जाए यह पत्रकार की सदा ही ऐसी मनसा रहती है।
खबर चाहिए लेकिन विज्ञापन का भुगतान करने में बहाने क्यों?
समाज में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने कार्यक्रमों सामाजिक गतिविधियों व्यापारिक प्रतिष्ठानों और राजनीतिक आयोजनों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करवानी होती है।
पत्रकार से अपेक्षा की जाती है कि वह उनकी छोटी से छोटी गतिविधि को भी समाचार का हिस्सा बनाए। फोन करके खबर प्रकाशित करने का आग्रह किया जाता है! कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है और समाचार प्रकाशित होने के बाद उसकी सराहना भी की जाती है।
लेकिन जब उसी पत्रकार की ओर से विज्ञापन या समाचार पत्र में प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित राशि की बात की जाती है तो अचानक परिस्थितियां बदल जाती हैं फिर वह अधिकारी कर्मचारी संस्था है यह पत्रकार नहीं यह बहरूपिया है आखिर यह सोच आप सभी की कब तक बनी रहेगी आपको बता देना चाहता हूं कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है और का सम्मान प्रेम पूर्वक विज्ञापन के माध्यम से जरूर करें।
लेकिन कभी कहा जाता है कि अभी बजट नहीं है कभी अगले सप्ताह भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है तो कभी फोन उठाना तक बंद कर दिया जाता है। कई बार पत्रकार को अपने ही मेहनत के पैसे के लिए बार-बार संपर्क करना पड़ता है।
सवाल यह है कि जब किसी व्यापारी जनप्रतिनिधि या संस्थान को अपने प्रचार से लाभ मिलने की उम्मीद होती है! तब विज्ञापन की आवश्यकता समझ आती है लेकिन भुगतान का समय आने पर वही विज्ञापन अनावश्यक खर्च कैसे बन जाता है गज़ब ?
पत्रकार भी इंसान है उसके परिवार की जिम्मेदारियां भी हैं
अक्सर समाज पत्रकार को केवल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता है जो कैमरा और माइक लेकर कहीं भी पहुंच जाता है। लेकिन इस चमकती हुई तस्वीर के पीछे उसकी वास्तविक जिंदगी की परेशानियां छिपी रहती हैं।
पत्रकार के भी बच्चे हैं परिवार है घर का किराया है बिजली का बिल है! बच्चों की स्कूल फीस है और रोजमर्रा के खर्च हैं। खबरों की तलाश में उसे अपने वाहन में पेट्रोल और डीजल भरवाना पड़ता है। मोबाइल, इंटरनेट, कैमरा, कंप्यूटर और अन्य संसाधनों पर खर्च करना पड़ता है।
किसी घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार मौके पर पहुंचता है। कई बार उसे रात में भी काम करना पड़ता है। त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व सामाजिक आयोजन हो या कोई बड़ी दुर्घटना! पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए घर-परिवार से दूर रहता है।
इसके बावजूद जब उसकी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं मिलता तो उसका आर्थिक संतुलन बिगड़ना स्वाभाविक है।
सफेदपोशों की चमक के पीछे पत्रकारों का संघर्ष जनप्रतिनी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी यह हमारा प्रश्न है कि पत्रकार कृषि के गुलाम है क्या आपके प्रति भोज पर आए एक छोटा सा गिफ्ट ले और अपने घर चलते बने किसी जनप्रतिनिधि ने किस सरकार ने पत्रकार के हाथों के लिए सोचा यह किसी के पास अगर जवाब हो तो संपर्क जरुर करना मैं सिर्फ आपके बारे में निरंतर लगाता रहूंगा आखिर वह जनप्रतिनिधि कौन है आखिर वह सरकार कौन है!
विडंबना यह है कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जो सार्वजनिक मंचों पर समाजसेवा गरीबों की मदद और जनकल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। पत्रकार भी उनके कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। उनके सामाजिक कार्यों को जनता तक पहुंचाते हैं।
लेकिन जब पत्रकार अपने काम के बदले निर्धारित विज्ञापन राशि या बकाया भुगतान की मांग करता है तो उसे तरह-तरह के बहाने सुनने पड़ते हैं।
कुछ लोग भुगतान के लिए पत्रकार को कई चक्कर लगवाते हैं। कभी कार्यालय आने को कहा जाता है! कभी फोन पर आश्वासन दिया जाता है और कभी संबंधित व्यक्ति उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है।
यह स्थिति केवल आर्थिक परेशानी नहीं बल्कि पत्रकार की मेहनत और उसके पेशे के प्रति सम्मान की कमी को भी दर्शाती है।
ईमानदार पत्रकारिता की कीमत भी समझनी होगी
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सच्चाई से अवगत कराना है। एक जिम्मेदार पत्रकार को किसी के दबाव में आए बिना निष्पक्षता से खबर प्रकाशित करनी चाहिए। उसे गलत कामों पर सवाल उठाने चाहिए और जरूरतमंदों की आवाज बनना चाहिए।
लेकिन जब पत्रकार किसी भ्रष्टाचार अनियमितता या गलत गतिविधि को तथ्यों के आधार पर उजागर करता है तो कई बार संबंधित प्रभावशाली लोग नाराज हो जाते हैं। पत्रकार पर दबाव बनाया जाता है उसे धमकियां दी जाती हैं और कभी-कभी मुकदमों में फंसाने की कोशिश भी होती है।
ऐसे माहौल में पत्रकारिता की निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखना आसान नहीं है।
विज्ञापन और आर्थिक सहयोग अपनी जगह है लेकिन किसी भी स्थिति में विज्ञापन के बदले खबर की निष्पक्षता से समझौता नहीं होना चाहिए। विज्ञापनदाता को विज्ञापन का भुगतान करना चाहिए और पत्रकार को खबर की स्वतंत्रता बनाए रखनी चाहिए। दोनों की भूमिकाएं स्पष्ट रहनी चाहिए।
पत्रकारिता सम्मान पत्र और मंचों पर तालियां ही काफी नहीं
पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंचों पर उन्हें माला पहनाई जाती है शॉल और स्मृति चिह्न दिए जाते हैं तथा उनके योगदान की प्रशंसा की जाती है।
लेकिन वास्तविक सम्मान केवल मंच पर सम्मान पत्र देने से नहीं मिलता। पत्रकार के काम उसकी मेहनत और उसके आर्थिक अधिकारों का सम्मान भी उतना ही जरूरी है।
यदि कोई व्यक्ति पत्रकार को सम्मान देना चाहता है तो उसे उसके काम का उचित मूल्य भी समझना होगा। समय पर विज्ञापन भुगतान करना संसाधनों के लिए सहयोग देना और पत्रकार के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना भी पत्रकारिता के प्रति सम्मान का ही हिस्सा है।
पत्रकारों की आर्थिक मजबूती भी जरूरी
आज पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है। डिजिटल मीडिया ऑनलाइन समाचार पोर्टल सोशल मीडिया और पारंपरिक समाचार पत्रों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे समय में पत्रकारों पर काम का दबाव भी बढ़ा है।
पत्रकारों को लगातार नई खबरें खोजनी पड़ती हैं। उन्हें तकनीकी संसाधनों पर खर्च करना पड़ता है और हर समय अपडेट रहना पड़ता है। इसके बावजूद बहुत से पत्रकारों को नियमित आय और आर्थिक सुरक्षा की चुनौती का सामना करना पड़ता है।
इसलिए जरूरी है कि पत्रकारों के लिए एक बेहतर आर्थिक व्यवस्था विकसित हो। समाचार संस्थानों को अपने पत्रकारों का भुगतान समय पर करना चाहिए। विज्ञापन देने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को भी निर्धारित राशि का भुगतान तय समय सीमा में करना चाहिए।
समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी
समाज को यह समझना होगा कि पत्रकार केवल दूसरों के संघर्ष की कहानी लिखने वाला व्यक्ति नहीं है बल्कि उसकी अपनी जिंदगी में भी संघर्ष हैं।
जब किसी गरीब का दर्द सामने आता है तो पत्रकार उसकी आवाज बनता है। जब किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो पत्रकार सवाल उठाता है। जब किसी जरूरतमंद को सहायता मिलती है तो पत्रकार उस खबर को जनता तक पहुंचाता है जब किसी अपाहिज गरीब और निर्धन को किसी व्यक्ति के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तब पत्रकार ही आवाज बनता है।
लेकिन क्या समाज और जिम्मेदार लोग कभी उस पत्रकार के संघर्ष को भी समझेंगे जो दूसरों की समस्याएं उजागर करते-करते अपनी आर्थिक परेशानियों को छिपाकर जीता है?
आखिर कब बदलेगी यह व्यवस्था?
यह सवाल किसी एक पत्रकार या एक समाचार पत्र का नहीं बल्कि पूरी पत्रकारिता व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। पत्रकारों से ईमानदारी निष्पक्षता मेहनत और जिम्मेदारी की अपेक्षा करना बिल्कुल उचित है लेकिन उनकी मेहनत का उचित मूल्य देना भी उतना ही जरूरी है।
विज्ञापन देना किसी पर एहसान नहीं बल्कि प्रचार-प्रसार की एक व्यावसायिक व्यवस्था है। यदि विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया है तो उसका भुगतान भी समय पर होना चाहिए।
पत्रकार को खबर लिखने के लिए सम्मान चाहिए उसकी मेहनत का पैसा चाहिए और अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार चाहिए।
क्योंकि कलम उठाने वाला पत्रकार भी इंसान है। उसे भी अपने बच्चों की फीस भरनी है घर का खर्च चलाना है और परिवार के साथ सुकून से जीवन जीना है।
पत्रकार से खबरें तो सभी चाहते हैं लेकिन अब समय आ गया है कि उसकी मेहनत का मूल्य चुकाने की जिम्मेदारी भी सभी समझें मध्य प्रदेश सरकार व संबंधित जनप्रतिनिधि इस और अपना ध्यान आकर्षित जरूर करें क्योंकि पत्रकार अब अपने घर पर जी रहे हैं आने वाले समय में हमें नहीं लगता कोई व्यक्ति पत्रकारिता करना चाहेगा।
एमपी अपडेट न्यूज़ की सभी टीम और दर्शक को हमारा प्रेम भरा नमस्कार आप अपनी राय जरूर हमें हमारे नंबर पर अपनी प्रतिक्रिया दें आपका बहुत-बहुत धन्यवाद….?















