Home » अपराध » Mp » *भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 2, 7 एवं 9 की बैठकें संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 2, 7 एवं 9 की बैठकें संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 2, 7 एवं 9 की बैठकें संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*
*अखलेश घोषी की रिपोर्ट*

दमोह – भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल दमोह के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं बूथ सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मोनू के नेतृत्व में मंडल के शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

शक्ति केंद्र क्रमांक 9 की बैठक मांगंज वार्ड क्रमांक 3 में नगरपालिका परिसर के पास आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया एवं मंडल महामंत्री महेन्द्र अहिरवार, पार्षद बालकृष्ण यादव, मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, शक्ति केंद्र क्रमांक 9 के संयोजक आलेक मुखरैया, पार्षद संजय पटेल, पंकज पटेल, पं. गौरव चौरहा, गौरव यादव, अभिषेक गुरु, भज्जू पटेल, श्याम अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष कृष्ण तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शक्ति केंद्र क्रमांक 2 एवं 7 की बैठकें भी संपन्न हुईं। इनमें मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठकों में निलेश परोचे, अजय वाल्मीकि, अशोक भारती, पन्नालाल लखेरा, करन सूर्यवंशी एवं टोनी राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठकों में बूथों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की गई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post