Home » मध्य प्रदेश » श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज निकलेगी भव्य संदेश वाहन रैली नगर होगा राममय

श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज निकलेगी भव्य संदेश वाहन रैली नगर होगा राममय

*श्रीराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज निकलेगी भव्य संदेश वाहन रैली,नगर होगा राममय*
दमोह प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज शनिवार शाम 5 बजे से भव्य विशाल संदेश वाहन रैली निकलेगी। इस दिव्य रैली का आयोजन हनुमतलला की अध्यक्षता में मोरगंज गल्ला मंडी से किया जाएगा, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर बूंदाबहु मंदिर में संपन्न होगी।
*रैली का भव्य मार्ग:* संदेश वाहन रैली राय चौराहा, घंटाघर, टॉकीज चौराहा, पुराना थाना, गढ़ी मुहल्ला, धरमपुरा वाईपास, समन्ना हनुमान मंदिर में पूजन-पाठ के बाद पुनः धरमपुरा, पठानी मुहल्ला, गौरीशंकर तिगड्डा, महाकाली चौराहा, धगट चौराहा, पलंदी चौराहा से होते हुए बूंदाबहु मंदिर में समापन होगी।
*रामभक्तों से सहभागिता की अपील*
रामजी सेवा समिति एवं श्रीराम उत्सव समिति ने समस्त रामभक्तों से इस भव्य संदेश वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है। यह रैली नगरवासियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों का संदेश देने और भक्ति-आस्था को प्रकट करने का माध्यम बनेगी।
*नगर में उमंग, जयघोष से गूंजेगा वातावरण*
इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और रामभक्तों में विशेष जोश है। वाहन रैली में भगवा ध्वज, भव्य झांकियां और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो जाएगा। श्रीराम उत्सव समिति के एड.शोभित गुप्ता ने बताया कि इस संदेश वाहन रैली का उद्देश्य नगर के सभी सनातनियों को आमंत्रित करना है। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है, जिससे जनमानस को यह संदेश मिले कि कल रामनवमी है। वाहन रैली के माध्यम से आमंत्रित कर नगरवासियों को प्रेरित किया जाता है कि वे अपने घरों में दीप जलाएं, रंगोलियां बनाएं और शोभायात्रा एवं राम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post