दमोह शहर स्थित विभिन्न फास्ट फूड दुकानों एवं पेटिस निमार्ण
यूनिट्स का किया गया औचक निरीक्षण
35.5 किलो दूषित पेटिस बाजार मूल्य 2765 रुपए का किया गया विनिष्टीकरण
सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स का फूड रजिस्ट्रेशन तीन दिन के लिए निलंबित
दमोह कलेक्टर दमोह सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए फास्ट फूड दुकानों एवं पेटिस निर्माण यूनिट्स में विक्रय हेतु संग्रहित चाउमिन एवं आलू पेटिस के नमूने जांच हेतु लिए हैं। दमोह शहर में बस स्टैंड स्थित भारत सैंडविच हाउस एवं सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित चाउमिन एवं आलू पेटिस के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स पर दूषित पेटिस की 35.5 किलो मात्रा बाजार मूल्य लगभग 2765 रुपए का विनष्टीकरण किया गया।
इस अवसर पर मैजिक बॉक्स की सहायता से विभिन्न प्रकार की फास्ट फूड एवं पेटिस निर्माण खाद्य पदार्थ चेक किया गया l











































