महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
दमोह में रोका गया बाल विवाह
अभी तक दमोह शहरी क्षेत्र में अप्रैल माह में 07 बाल विवाह रोके गए
दमोह बाल विवाह बेटियों को जीवन को नष्ट करने उन्हें मानसिक उत्पीडन देने सहित अन्य प्रकार से प्रभावित करता हैं। जिला प्रशासन लगातार बाल विवाह रोकने का प्रयास कर रहा हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग ने आज संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमोह शहरी क्षेत्र में बाल विवाह रोका हैं।
इस सबंध में परियोजना अधिकारी सुलेखा ठाकुर ने बताया दमोह शहरी अंतर्गत बाल विवाह रोका गया प्राप्त गोपनीय सूचना पर दल द्वारा बाल विवाह रोका गया। साथ ही परिजनों को समझाइश दी गई। उन्होंने बताया उक्त संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया है ताकि बाल विवाह की संभावना को रोका जा सके।
इस दौरान पर्यवेक्षक लक्ष्मी जैन, आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अभी तक दमोह शहरी क्षेत्र में अप्रैल माह में 07 बाल विवाह रोके गए हैं।













































