Home » अपराध » Mp » *नशा व्यक्ति के साथ परिवार और राष्ट्र को खोखला करता है*

*नशा व्यक्ति के साथ परिवार और राष्ट्र को खोखला करता है*

*नशा व्यक्ति के साथ परिवार और राष्ट्र को खोखला करता है*

*ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दमोह में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*

दमोह म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रेषित वर्ष 2025-26 में दिये गये निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष पी.सी.गुप्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के कुशल मार्गदर्शन में नालसा डॉन स्कीम 2025 अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दमोह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सिविल जज वरिष्ठ खंड/सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, डायरेक्टर स्वाति भोला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान तथा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का स्टॉफ व अभ्यर्थीगण उपस्थित रहे।

शिविर को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह केवल एक शिविर नहीं है, बल्कि एक अभियान है। एक नशा मुक्त भारत की ओर एक सशक्त कदम। हमें यह समझना होगा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को खोखला करता है इसलिए हमें नशे से दूर रहने के साथ ही दूसरों को भी इससे दूर रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। शिविर में उपस्थित अभ्यर्थीगण को नालसा द्वारा प्रेषित नशा मुक्त भारत के संबंध में बनाया गया शॉर्ट वीडियो भी दिखाया गया व नशा मुक्त भारत के संबंध में प्रचार-प्रसार किया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया द्वारा नशा पीड़ितों व नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं योजना विषय पर अभ्यर्थियों को जानकारी दी व साथ ही 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत में निराकृत होने वाले प्रकरणों, नालसा फ्री हेल्पलाईन 15100, पॉक्सो एक्ट इत्यादि के संबंध में बताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।