————खबर सबसे पहले सबसे सटीक———–
दमोह पुलिस ने चलाए गए 15 दिवसीय अभियान में की बड़ी कार्यवाही
13 लाख से अधिक का चालान, 3 हजार से अधिक वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत दमोह जिले की पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान कुल 3030 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 13 लाख 07 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
थाना–वार कार्यवाही
मुख्यालय द्वारा निर्धारित 11 बिंदुओं पर कार्यवाही करते हुए जिले के थानों में बड़ी संख्या में चालानी कार्यवाही की गई। जिनमें प्रमुख इस प्रकार हैं –
कोतवाली – 216, दमोह देहात – 132, यातायात – 1373
हटा – 96, पटेरा – 46, तेंदूखेड़ा – 56
तारादेही – 119, जबेरा – 92, तेजगढ़ – 61
नोहटा – 103, बटियागढ़ – 96, मगरोन – 145
पथरिया – 132, रनेह – 48, गैसाबाद – 54
मडियादो – 49, कुम्हारी – 71, हिंडोरिया – 112
राजपुरा – 30
ड्रिंक एंड ड्राइव के 25 प्रकरण
अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 25 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें यातायात पुलिस द्वारा 24 तथा तारादेही थाना द्वारा 01 प्रकरण बनाए गए। इनमें से 13 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, जहां से 1 लाख 63 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। शेष 12 प्रकरणों को भी वाहन चालकों की उपस्थिति पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
जनजागरूकता कार्यक्रम
केवल चालानी कार्यवाही ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। यातायात पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों में वाद–संवाद कार्यक्रम तथा पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की मदद के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं –
1. राहवीर योजना
2. कैशलेश उपचार योजना
3. हिट एंड रन प्रतिकर योजना
के संबंध में लोगों को अवगत कराया गया।
दमोह पुलिस का यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।



















