Home » अपराध » Mp » दमोह जिले में 60 से 65 व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले पाए गए दमोह शहर के बिलवारी क्षेत्र और अन्य स्थानों पर दबिश के दौरान करीब 60 से 65 लोगों के पाए जाने की सूचना मिली है।

दमोह जिले में 60 से 65 व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले पाए गए दमोह शहर के बिलवारी क्षेत्र और अन्य स्थानों पर दबिश के दौरान करीब 60 से 65 लोगों के पाए जाने की सूचना मिली है।

दमोह जिले में 60 से 65 व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले पाए गए

दमोह शहर के बिलवारी क्षेत्र और अन्य स्थानों पर दबिश के दौरान करीब 60 से 65 लोगों के पाए जाने की सूचना मिली है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह सोमवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सीएसपी एच.आर. पांडे और टीआई कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर जाकर जांच की और प्राप्त सूचना की तस्दीक (पुष्टि) की।

पुलिस ने सभी संदिग्ध लोगों को नोटिस देकर 25 सितंबर की सुबह 9 बजे थाने बुलाया है ताकि आगे की जांच-पड़ताल की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, यह लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और इनमें हिंदू तथा मुस्लिम समुदाय दोनों के लोग शामिल हैं। यह समूह रत्नमाला (माला-जपमाला) बेचने का काम करता है, वहीं कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग कंबल और कपड़े बेचने का कार्य करते हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग दमोह शहर में किस उद्देश्य से रुके हुए थे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This