🙏 जय जय श्री परशुराम 🙏 आप सभी सनातन धर्मावलंबियों को भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! April 29, 2025
बेसहारा महिला फूलबाई रैकवार का महाकाल मित्र मंडली ने किया अंतिम संस्कार दो दर्जन से अधिक बेसहारा लोगों को अंतिम संस्कार कर चुकी हैं महाकाल मित्र मंडली April 29, 2025
दमोह जिले के बांदकपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 9 मई को यहाँ पहुँचकर बहुप्रतीक्षित बांदकपुर कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करने वाले हैं। April 28, 2025
कॉरिडोर बहुत दिव्य और भव्य रूप से लगभग 100 करोड़ की राशि से बनेगा-संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह पशुपालन एवं डेयरी विभाग निराश्रित गौवंश के लिये गौशाला बना करके आसपास के गौवंश को यहां रखने का कार्य करेगा-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल बांदकपुर कॉरिडोर की बहुप्रतीक्षित मांग का फर्स्ट फेज का टेंडर लगा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का प्रस्तावित भ्रमण 09 मई को पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण एवं कमेटी के सदस्य हेलीपेड से लेकर के सारे स्थलों का भ्रमण किया जायेगा-कलेक्टर श्री कोचर बांदकपुर त्र्यंबकेश्वर विश्राम भवन में बैठक संपन्न कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा दमोह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के 09 मई को प्रस्तावित बांदकपुर आगमन को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में बांदकपुर त्र्यंबकेश्वर विश्राम भवन में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री जी के आगमन की प्रस्तावित योजना के संबंध में अवगत कराया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे विशेष रूप से मौजूद थे। संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा बांदकपुर कॉरिडोर की बहुप्रतीक्षित मांग थी, उसका पूरा फर्स्ट फेज का टेंडर लग गया है और फर्स्ट फेज के टेंडर के भूमि पूजन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आगमन की प्रस्तावित तिथि 09 मई हैं। मुख्यमंत्री जी बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ की धरती पर पधारेगें। कॉरिडोर के भूमि पूजन उपंरात कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। यह कोरिडोर बहुत दिव्य और भव्य रूप से लगभग 100 करोड़ की राशि से बनेगा। निश्चित रूप से बांदकपुर धाम भगवान भोलेनाथ का धाम, जागेश्वर धाम अच्छी तरह से विकसित होगा। April 27, 2025
दमोह में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है और इसका 44वां सप्ताह दीवान जी की तलैया पर केंद्रित रहा। April 27, 2025
दमोह/बांदकपुर में आगामी 9 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हो रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंत्री लखन पटेल, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सिद्धार्थ मलैया और दमोह कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। April 27, 2025
मारुताल हत्याकांड, जिसमें स्वर्गीय श्री कमल सिंह राजपूत की निर्मम हत्या दमोह क्षेत्र में गहरा दुख और आक्रोश पैदा कर गया है। April 26, 2025
जबलपुर से खाटू श्याम की पैदल यात्रा दमोह पहुंची और स्थानीय श्याम भक्तों ने इतने उत्साह और प्रेम से यात्रियों का स्वागत किया। April 26, 2025