कॉरिडोर बहुत दिव्य और भव्य रूप से लगभग 100 करोड़ की राशि से बनेगा-संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह पशुपालन एवं डेयरी विभाग निराश्रित गौवंश के लिये गौशाला बना करके आसपास के गौवंश को यहां रखने का कार्य करेगा-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल बांदकपुर कॉरिडोर की बहुप्रतीक्षित मांग का फर्स्ट फेज का टेंडर लगा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का प्रस्तावित भ्रमण 09 मई को पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण एवं कमेटी के सदस्य हेलीपेड से लेकर के सारे स्थलों का भ्रमण किया जायेगा-कलेक्टर श्री कोचर बांदकपुर त्र्यंबकेश्वर विश्राम भवन में बैठक संपन्न कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा दमोह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के 09 मई को प्रस्तावित बांदकपुर आगमन को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में बांदकपुर त्र्यंबकेश्वर विश्राम भवन में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री जी के आगमन की प्रस्तावित योजना के संबंध में अवगत कराया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे विशेष रूप से मौजूद थे। संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा बांदकपुर कॉरिडोर की बहुप्रतीक्षित मांग थी, उसका पूरा फर्स्ट फेज का टेंडर लग गया है और फर्स्ट फेज के टेंडर के भूमि पूजन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आगमन की प्रस्तावित तिथि 09 मई हैं। मुख्यमंत्री जी बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ की धरती पर पधारेगें। कॉरिडोर के भूमि पूजन उपंरात कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। यह कोरिडोर बहुत दिव्य और भव्य रूप से लगभग 100 करोड़ की राशि से बनेगा। निश्चित रूप से बांदकपुर धाम भगवान भोलेनाथ का धाम, जागेश्वर धाम अच्छी तरह से विकसित होगा। April 27, 2025
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की निशुल्क कोचिंग के प्रथम टेस्ट के प्रश्न पत्र का व्याख्या सहित कराया गया सॉल्यूशन प्रथम टेस्ट में टॉप 5 विद्यार्थियों को 1500 पेज के निशुल्क नोट्स उपलब्ध कराए गए दूसरा टेस्ट अगले रविवार को आयोजित किया जाएगा April 27, 2025
दमोह में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है और इसका 44वां सप्ताह दीवान जी की तलैया पर केंद्रित रहा। April 27, 2025
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आंतरी माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। एक खुशनुमा यात्रा का इस तरह दुखद अंत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। April 27, 2025
दमोह/बांदकपुर में आगामी 9 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हो रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंत्री लखन पटेल, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सिद्धार्थ मलैया और दमोह कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। April 27, 2025
*मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है* *जिले के 821 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात* *जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सागौर बूथ क्रमांक 224 पर सुनी मन की बात* April 27, 2025